मुहर्रम को लेकर महेशपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च
पाकुड़, जून 24 -- महेशपुर, एक संवाददाता। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर महेशपुर पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, चौक-चौराहों एवं विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी रवि शर्मा ने कहा कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर है। यह भी पढ़ें- बांका : मुहर्रम को लेकर प्रशासन निकालेगा फ्लैग मार्च उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.