बोकारो, जून 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिले में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बोकारो पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में बुधवार रात चास, बीएस सिटी, माराफारी, चीराचास और सेक्टर-4 थाना क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्ती एवं एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा यह अभियान उन इलाकों में विशेष रूप से चलाया गया, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना गया है या जहां अड्डेबाजी की शिकायतें प्राप्त होती रही हैं। गश्ती के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान भी चलाया गया। यह भी पढ़ें- बोकारो में देर रात विशेष गश्ती और वाहन जांच अभियान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अफीम, गांजा और शराब की अवैध बिक्री एवं सेवन से जुड़े स्थानों...