खगडि़या, जून 26 -- खगड़िया। जिले में अलग-अलग इलाके में 26 जून को मुहर्रम को लेकर सुरक्षा एहतियात बिजली आपूर्ति प्रभावित रखी जाएगी। जिन इलाके में ताजिया जुलूस निकलेगी उस इलाके में निर्धारित समय में बिजली बाधित रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- ताजिया जुलूस को लेकर विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधितताजिया जुलूस के समय बिजली आपूर्ति इधर शहर के बिजली जेई की मानें तो शहरी फीडर वन के एनएसी रोड, मुर्गियाचक, स्टेशन रोड, बुधवाधार, मेन रोड, मिल रोड मैं 26 जून को सुबह 6 से दिन 10 बजे तक और शाम 3:30 से रात 9 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। वही बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ई कुंदन कुमार ने बताया कि मुहर्रम को लेकर 26 जून को जिले के संबंधित इलाके में सुरक्षा एहतियात बिजली आपूर्ति बाधित रखी जायेगी। संबधित थाना के अधिकारी के अनुसार बिजली बाधित और चालू करने का निर्णय ...