साहिबगंज, जून 24 -- बरहेट । बरहेट थाना परिसर में बुधवार को मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर नूनू देव राय ने की। बैठक में थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया व प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी व सचिव मुजीबुर रहमान मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने कहा कि मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए । बरहेट हमेशा से भाई चारा और आपसी एकता का मिसाल रहा है । यहां के लोग सभी एक दूसरे समुदाय के साथ मिलजुलकर सभी त्योहार मनाते हैं । इसी एकता को बरकरार करते हुए मुहर्रम को भी शांति और सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि जुलूस और अखाड़े में पुलिस बल की तैनाती रहेगी । असामाजिक तत्वों के ऊपर पैनी निगाह रहेगी । किसी भी प्रकार की भ्रामक सोशल मीडिया मे फैलाने से बचें । मौके पर प्र...