औरंगाबाद, जून 23 -- आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय सभाकक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीपीओ अशोक कुमार दास अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष, दाउदनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम, शांति समिति के सदस्य एवं शहरी क्षेत्र के खलीफा उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, बिजली, सड़क, अतिक्रमण एवं प्रशासनिक तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे- पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, पेज 5 लीडबैठक में हुई चर्चा बैठक में एसडीओ अमित राजन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान डीजे बजाने एवं पटाखा छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रह...