मुहर्रम को लेकर निकाला जुलूस, हुई अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता
रांची, जुलाई 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। मुहर्रम को लेकर बुधवार को गोंदलीपोखर में जुलूस निकाला गया। इस दौरान अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जुलूस हेसल और चिलदाग से निकाला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार और शिक्षाविद डॉ अमर कुमार चौधरी मौजूद थे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक करतब का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वीरेन्द्र सिंह भोगता, डॉ रिझू नायक और मुस्तफा अंसारी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संचालन अब्दुल इमाम अंसारी ने किया। मौके पर हासिम अंसारी, समीर अहमद, रोहित नायक, अजय आर्या, साकिर अंसारी, रज्जाक अंसारी, शफीक अंसारी, पवरेज खान, रब्बनी राज, आलम अंसारी, इरफान अंसारी, सिकंदर अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.