भागलपुर, जून 26 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कहलगांव नगर पंचायत द्वारा अखाड़ा जुलूस, मेला तथा पहलाम स्थल करबला में बिजली, पेयजल और सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। नपं अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि नगर के सभी इमामबाड़ों, मस्जिदों एवं मुस्लिम बहुल मोहल्लों में नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है, ताकि स्वच्छ वातावरण में पर्व मनाया जा सके। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में पूर्व से ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है। मुहर्रम के अवसर पर गांगुली पार्क में महिलाओं की सुविधा के लिए प्रकाश एवं पेयजल की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- मोहर्रम आज : सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर होगी कठोर कार्रवाई वहीं, करबला परिसर म...