दुमका, जून 24 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को लेकर गोपीकांदर थाना परिसर में बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मोहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर सुरजूडिह पंचायत मुखिया ज्योतिष बास्की ने कहा कि गोपीकांदर में मुस्लिम को आबादी बहुत कम है एवं भाईचारा के साथ पर्व मनाया जाता है। बीडीओ ने कहा कि पेट्रोलिंग टीम के द्वारा सभी पर निगरानी रखी जाएगी एवं यह कि कहा कि किसी प्रकार की प्रतिबंधित चीजों का उपयोग न हो। किसी प्रकार की आपत्तिजनक परिस्थिति उत्पन्न करने वाले पर कारवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे- पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, पेज 5 लीड कहा पर्व में किसी प्रकार के हुड़दंगा करने वाले पर लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवा...