मुहर्रम को लेकर तिलैया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
कोडरमा, जून 25 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से तिलैया पुलिस ने गुरुवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च तिलैया थाना परिसर से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक तक गया और वहां से झंडा चौक फ्लाईओवर होते हुए पुनः थाना पहुंचा। मार्च के दौरान बाइक पर सवार पुलिसकर्मी लगातार सायरन बजाकर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे और सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दे रहे थे। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रमोद केसरी एवं थाना प्रभारी विनय कुमार कर रहे थे।इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने आम लोगों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भावना के साथ मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- शांति एवं सौहार्द के साथ मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.