कोडरमा, जून 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को तिलैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और अनुशासन के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के धारदार हथियार का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। साथ ही कानून व्यवस्था भंग करने वालों एवं हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी तथा दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को शांति के साथ मनाएंनगर परिषद की तैयारी नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने बताया कि नगर परिषद की ओर से जुलूस मार्गों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। वहीं ...