मुहर्रम को लेकर झरिया में पुलिस का फ्लैग मार्च
धनबाद, जून 25 -- मुहर्रम शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सिंदरी डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो और झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च में जोड़ापोखर, तीसरा, लोदना, अलकडीहा और बोर्रागढ़ के थाना प्रभारियों समेत सिंदरी अंचल के कई थानों की पुलिस शामिल थी। पुलिस बल ने झरिया थाना मोड़, इंदिरा चौक, बस्ताकोला, कतरास मोड़, भागा, फुसबंगला, होरलाडीह और ऐना सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में बाइक से गश्त की। झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने कहा कि मुहर्रम शहादत का त्योहार है, इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर कोडरमा में फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगी निगरानी क्षेत्र में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.