बांका, जून 22 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को लेकर रविवार को जमदाहा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी रणतेज भारती ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों तथा दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक बैठक में प्रशासन की तैयारी ओपी प्रभारी रणतेज भारती ने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग एवं मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि ताजिया जुलूस एवं पहलाम के लिए लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है तथा निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही जुलूस निकाला जाएगा। पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने...