हजारीबाग, जून 20 -- ​चौपारण प्रतिनिधि। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को चौपारण थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पूर्णिमा देवी ने की। बैठक में इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी पंकज कुमार, सीआई शशिकांत कुमार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा हिंदू-मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि चौपारण क्षेत्र हमेशा से आपसी सद्भाव और भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है, इस परंपरा को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, सांसद सह प्रभारी राम स्वरूप पासवान, मुखिया अर्जुन पांडेय, मोहन साव, ममता कुमारी, रेखा ...