मुहर्रम को लेकर खेतको पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी
बोकारो, जून 19 -- खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के खेतको में मुहर्रम को शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का दल पहुंचा। बीते सालों में एक बार मुहर्रम व एक बार रामनवमी के दिन यहां घटना घट गई थी जिसकी पुनरावृति न हो, इसे लेकर सतर्कता बरतने की अपील की गई। सीओ अशोक राम, बीडीओ संतोष महतो,जरीडीह इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा एवं बिजली विभाग के कनीय अभियंता गणेश रविदास ने जायजा लिया। सीओ ने बताया कि यहां छोटी छोटी त्रुटि के कारण हादसे हुए। ऐसे में बिजली के तारों एवं अन्य संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के मद्देनजर ताजिया की ऊंचाई निर्धारित सीमा के भीतर रखने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- मोहर्रम में संवदेनशील स्थलों पर रहेगी विशेष निग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.