मुहर्रम को लेकर अमरपुर में निकला फ्लैग मार्च
बांका, जून 25 -- बांका, एक संवाददाता। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को अमरपुर थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अमरपुर थानाध्यक्ष एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पुलिस बल के जवानों के साथ कटोरिया गांव सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर आज निकाला जाएगा फ्लैग मार्च अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.