देवघर, जून 26 -- मधुपुर प्रतिनिधि मुहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने गुरुवार को मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मधुपुर थाना अंतर्गत पटवाबाद, पनहाकोला, गांधी चौक, लालगढ़, बारा व पथरौल गांवों का निरीक्षण किया। एसपी ने स्थानीय नागरिकों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की, ताकि किसी प्रकार का विवाद या अप्रिय घटना न हो। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उन्होंने विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों से भी संवाद किया और आपसी सामंजस्य बनाए रखने पर जोर दिया। अधिकारियों को यातायात, अग्निशमन व चिकित्सा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, मधुपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, पथरौल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। ...