चतरा, जून 19 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। मुहर्रम को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न समितियों द्वारा सिंघानी मुस्लिम टोला में शुक्रवार को एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मोहम्मद इसराइल ने किया। जिसके उपरांत सर्वसम्मति से महासमिति का गठन किया गया। बैठक के बाद दूसरी बार सर्वसम्मति से मौलाना महफूज़ रहमान को महासमिति अध्यक्ष बनाया गया है जबकि उपाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन,सचिव मोहम्मद परवेज़, उप सचिव मोहम्मद इसराइल, कोषाध्यक्ष मोहम्मद बारिक जफ़र,उपकोषाध्यक्ष मोहम्मद नसीम को बनाया गया है। इसके अलावा मोहम्मद इसराइल को संरक्षक बनाया गया है जबकि सभी चौकी से एक - एक को संरक्षक सदस्य बनाया गया है। जिनके देखरेख में बड़की चौकी एवं छोटकी चौकी के लोग मुहर्रम का जुलूस निकालेंगे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आज अध्यक्ष महफूज़ रहमान ने लोगों को कह...