पलामू, जून 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मुहर्रम के पहलाम को लेकर मेदिनीनगर और आसपास के क्षेत्रों में इमाम हुसैन की शहादत की याद में अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया। मुहर्रम इंतजामिया कमेटी जेनरल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मोहल्लों से ताजिया, निशान और अखाड़ों के साथ जुलूस निकला, जो रात अपने-अपने क्षेत्र के कर्बला मैदान में पहलाम के साथ संपन्न हुआ। जुलूस का मार्ग या अली, या हुसैन से गूंजता रहा। मेदिनीनगर में जुलूस की शुरुआत पहाड़ी मोहल्ला स्थित कर्बला मैदान से हुई। मुस्लिम मोहल्ला, शाह मोहल्ला, कुंड मोहल्ला और कनीराम चौक होते हुए जुलूस आगे बढ़ा। नावाटोली और राइन मोहल्ला से निकला जुलूस सद्दीक मंजिल चौक, तिकोनिया और बाजार क्षेत्र में अन्य जुलूसों से मिलते हुए राहत नगर, हुसैन नगर, कसाव मुहल्ला, शास्त्री नगर, माली मोहल्ला, धोबी मुहल्ला, सतार से...