गोपालगंज, जून 28 -- उचकागांव। स्थानीय थाना क्षेत्र के दहीभाता बाजार में मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई चाकूबाजी मामले में पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपित विकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।बताया गया कि शुक्रवार की शाम दहीभाता बाजार में मुहर्रम जुलूस में निकले एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। मामले में उक्त गांव अलानूर सैफी का इलाज मॉडल सदर अस्पताल में कराया गया था। मामले में उक्त जख्मी युवक के आवेदन पर दहीभता गांव के विकेश कुमार, मुन्ना कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार, प्रियांशु शर्मा सहित छह युवकों पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। यह भी पढ़ें- पत्थरबाजी की घटना में चार गिरफ्तार,37 पर एफआईआ...