लखीसराय, जून 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शुक्रवार की देर रात शहर में करीब तीन से साढ़े तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटने से रातभर लोग बेचैन रहे और राहत पाने के लिए घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News मुहर्रम के दौरान तीन घंटे गुल रही बिजली, उमस भरी गर्मी से रातभर परेशान रहे शहरवासीबिजली कटौती का कारण स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात अचानक बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। शुरुआत में लोगों को लगा कि यह सामान्य फॉल्ट है, लेकिन काफी देर तक बिजली नहीं आने पर परेशानी बढ़ती चली गई। लगातार बिजली नहीं रहने के कारण कई घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिसके बाद लोगों को बिना पंखे और कूलर के ...