कौशाम्बी, जून 19 -- महेवाघाट और पश्चिशरीरा थाने में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह, डीएसपी कौशाम्बी जेपी पांडेय व तहसीलदार सदर पुष्पेंद्र गौतम ने सभी से मुहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ताजियादारों एवं मोहर्रम कमेटी के संचालकों के साथ संवाद स्थापित कर पर्व को आपसी भाईचारे व शांति के साथ मनाए जाने की अपील की गई। साथ ही शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- बेन थाना में शांति समिति की बैठक एसडीएम-डीएसपी ने स्पष्ट कहा कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़...