मुहर्रम के ताजिया जुलूस की तैयारी पर चर्चा
धनबाद, जून 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर धनबाद जन वेलफेयर कमेटी ने बैठक की। मुहर्रम के कार्यक्रम तथा ताजिया जुलूस की तैयारी पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम के कार्यक्रम अनुशासन और परंपरा के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे। जुलूस मार्गों की व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। यह भी तय किया गया कि मुख्य मार्गों और महत्वपूर्ण जगहों पर स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। कमेटी ने आमलोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- मुहर्रम: जुलुस में हथियार का प्रदर्शन नहीं करने की अपील साथ ही प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.