नैनीताल, जून 23 -- नैनीताल, संवाददाता। मुहर्रम का चांद दिखाई देने के साथ ही तल्लीताल के मोटापानी स्थित इमामबाड़े में मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया है। मजलिसों में सिरसी से आए मौलाना कुमेल अब्बास खिताब कर रहे हैं। बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होकर इमाम हुसैन की शहादत को याद कर रहे हैं।मौलाना कुमेल अब्बास ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ इंसाफ, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए कर्बला के मैदान में महान कुर्बानी दी थी। बताया कि मुहर्रम पर हरिनगर से मोटापानी स्थित इमामबाड़े तक मातमी जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम की मजलिसों का दौर शुरू इस दौरान मुस्ताक अली खान, मंजूर हुसैन, रजा खान, रमजानी खान, हसन रजा, अमजद खान, रजब अली, गुलाम अली आदि मौजूद रहे। य...