साहिबगंज, जून 27 -- साहिबगंज। मुहर्रम की 10वीं तारीख पर शुक्रवार की रात को शहर के विभिन्न मुहर्रम कमेटियों की ओर से अखाड़ा-जुलूस निकाला गया। जुलूस देररात तक शहर का भ्रमण कर अपने-अपने मुहल्ले के इमामबाड़ा पर वापस लौट गया। शहर में अखाड़ा जुलूस भ्रमण के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था। एसपी अमित कुमार सिंह संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से पल-पल की खबर ले रहे थे। यह भी पढ़ें- इमामबाड़े से निकला पारंपरिक ताजिया, अखाड़े में युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतबजुलूस का विवरण शनिवार की रत को 11वीं पर शहर के विभिन्न मुहर्रम कमेटी की ओर से पहलाम अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। जानकारी के मुताबिक 10वीं की रात को शहर के मजहरटोला, कुलीपाड़ा, हबीबपुर व सकरूगढ़ की मुहर्रम कमेटी ने ताजिया के साथ अखाड़ा जुलूस निकाला। इसी प्रकार एलसी रोड, अंजुमननगर, रसुलपुर दहला व चौकबाजार स...