भागलपुर, जून 22 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सेंट्रल मुहर्रम कमेटी की ओर से तातारपुर स्थित एक मैरिज हॉल में रविवार को मुहर्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के संरक्षक हाजी मजहर अख्तर शकील और संचालन संयोजक प्रो. डॉ. फारूक अली ने किया। बैठक में विभिन्न अखाड़ों के खलीफाओं ने अपने-अपने विचार रखे। वहीं संयोजक और संरक्षक की पहल पर पिछले वर्ष हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों के खलीफाओं के बीच सुलह कराई गई। दोनों खलीफाओं ने कहा कि मतभेद समाप्त हो चुके हैं और भविष्य में न्यायालय में भी मेल-मिलाप का आवेदन देकर विवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम जुलूस में डीजे एवं नशा पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध सहसंयोजक मिंटू कलाकार ने सभी अखाड़ों के खलीफाओं से लाइसेंस के लिए जल्द संबंधित थानों में आवेदन द...