लातेहार, जून 25 -- बेतला प्रतिनिधि। मुस्लिम धर्मावलंबियों का मातमी पर्व मुहर्रम की सभी तैयारियां क्षेत्र में पूरी कर ली गई हैं। दो चरणों में जुलूस के साथ आज देर शाम स्थानीय कर्बला पोखरीकला और बेतला में मुहर्रम का पहलाम (समापन) होगा। जानकारी पोखरीकला मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के जेनरल खलीफा हेसामूल अंसारी उर्फ गुड्डू और बेतला के नियामत अली ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह सभी अखाड़ों से ताजिया-निशानों के साथ मुहर्रम का जुलूस परंपरागत तरीके से मुख्य मार्ग होते पोखरीकला के चौफाल जाएगा। वहां पर सामूहिक मिलान के बाद कलाकार अपना करतब दिखाएंगे। इस दौरान आगंतुक अतिथियों, ताजियादारों और बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को कमेटी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।उसके यह भी पढ़ें- शहादत, सब्र और इंसानियत का पैगाम देता है मुहर्रम बाद शाम के समय मुह...