साहिबगंज, जून 25 -- साहिबगंज। मुहर्रम की आठवीं तारीख पर बुधवार को यहां पैकर जुलूस निकला । पैकर जुलूस शहर के विभिन्न मुहल्लों में स्थित इमामबाड़ा का भ्रमण करते हुए मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शान में नारे लगाये । अधिकांश पैकर बिहार के मनिहारी, पीरपैंती, कटिहार, महाराजपुर, शिवनारायणपुर, कहलगांव आदि से टोली बनाकर यहां पहंुचा था। उधर, इमामबाड़ा भ्रमण के दौरान पैकर की टोली देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पैकर शहर के एलसी रोड, अंजुमननगर, हबीबपुर, कुलीपाड़ा, सकरोगढ़, मजहरटोला, बिचला टोला आदि इमामबाड़ा का भ्रमण किया । इधर,पैकर जुलूस मुहर्रम के नौंवी तारीख को भी देररात तक यहां के विभिन्न इमामबाड़े का भ्रमण करेगा। पैकरों ने बताया कि मन्नत पूरी होने पर लोग पैकर में शामिल होते हैं। इसबीच यहां के कई मौलानाओं ने बताया कि पैकर जु...