मेरठ, जून 17 -- इस्लामी नए साल की शुरुआत के साथ बुधवार को मुहर्रम का आगाज हो गया। मुहर्रम के पहले दिन कस्बा सरधना व खिर्वा गांव में अकीदत और गम के माहौल के बीच अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा, जहां जगह-जगह लोगों ने इस्तकबाल किया। अकीदतमंदों ने नौहाख्वानी की और या हुसैन की सदाओं से माहौल गूंज उठा। जुलूस के दौरान लोगों ने अमन, भाईचारे और मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं भी मांगी। इसके अलावा मुहर्रम के पहले दिन से ही मजलिसों और अजादारी का सिलसिला शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- मोहर्रम की शुरुआत होते मजलिसों का दौर शुरू जो दस मुहर्रम यानी यौमे आशूरा तक जारी रहेगा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे...