मुहर्रम : ड्रोन कैमरा से जुलूस की होगी निगरानी
पूर्णिया, जून 25 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिले में मुहर्रम पर्व 25 जून से 26 जून को मनाया जाएगा। मुहर्रम पर्व के अवसर पर जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरा, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे से चप्पे-चप्पे पर निगरानी सुनिश्चित की गई है। मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० शौर्य सुमन की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी बुधवार को जिला शांति समिति की बैठक महानंदा सभागार में की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले भर में मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाएं। मुहर्रम के अवसर पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर्याप्त संख्या में सुनिश्चित की गई है। साथ ही मुहर्रम पर्व के अवसर पर बिजली व्यवस्था,पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई,सभी अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.