गया, जून 18 -- चांद रात 16 जून से मुहर्रम की तैयारी शुरू हो गयी है। पंचायती अखाड़ा इलाके में स्थित कर्बला की चहल-पहल बढ़ी गई है। मुहर्रम की पहली तारीख मंगलवार से ही ऐतिहासिक कर्बला में अकीदतमंद आने लगे हैं। शाम की नमाज के बाद चादरपोशी के लिए दूर-दराज से लोग आ रहे हैं। शिया समुदाय के लोग कर्बला परिसर में हर दिन मातम मना रहे हैं। 21 जून की रात कर्बला से ले जाकर इमामबाड़ों पर रखी जाएगी मिट्टी यह भी पढ़ें- मुहर्रम : ऐतिहासिक कर्बला में आने लगे अकीदतमंद, कर रहे दुआमुहर्रम की मिट्टी का वितरण मुहर्रम की पांच तारीख 21 जून को शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित इमामबाड़ों पर मिट्टी रखी जाएगी। कर्बला के खादिम सैयद शाह डॉ. शब्बीर आलम कादिरी ने बताया कि अकीदतमंद मिट्टी लेने के लिए पंचायती अखाड़ा स्थित कर्बला जाएंगे। देर शाम यहां से मिट्टी ले जाकर अपने मुहल्ले...