गया, जून 21 -- मुहर्रम की पांच तारीख रविवार को इमामबाड़ों पर मिट्टी रखी गई। शहर के विभिन्न इलाकों से अकीदतमंद मिट्टी लेने के लिए पंचायती अखाड़ा स्थित कर्बला पहुंचे। देर शाम यहां से मिट्टी ले जाकर अपने मोहल्ले के इमामबाड़ों पर रखे। इस दौरान शहर के पंचायती अखाड़ा इलाके में स्थित कर्बला में देर रात तक विशेष चहल-पहल बढ़ी रही। यही मिट्टी ताजिए के साथ 10 मुहर्रम यानी 26 जून को कर्बला में दफन कर दी जाएगी। ताजिया के साथ 26 जून को जुलूस निकलेगा। 23 जून को निकलने वाली मेहंदी से लेकर 27 जून को निकलने वाले मातम जुलूस व अखाड़ा की तैयारी है। कर्बला परिसर में मेहंदी का निर्माण चल रहा है। कर्बला पर चांद रात यानी 16 जून से ही अकीदतमंदों की भीड़ बढ़ गई है। दूर-दराज से लोग आ रहे हैं。 यह भी पढ़ें- 26 को मुहर्रम की बेरमो में तैयारीकर्बला में मिट्टी लेने का उत्सव कर्ब...