सीतामढ़ी, जून 23 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ आनंद कुमार एवं सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने की। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अखाड़ा समिति के सदस्यों और गणमान्य लोगों से सहयोग की अपील की। बैठक में प्रशासन की ओर से कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी जुलूस या अखाड़े में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध प्रशासन ने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर जुलूस निकालने एवं ताजिय...