मऊ, अप्रैल 18 -- मऊ, संवाददाता। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना तहसील पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने जन समस्याओं को लेकर सुनवाई किया। इस दौरान अधिकारियों ने गहनता के साथ प्रार्थना पत्रों को सुनते हुए समाधान को लेकर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किया। उच्चाधिकारियों ने समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद संबंधी मामलों में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त जांच कर निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को एक विभाग से दूसरे विभा...