आजमगढ़, मई 5 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सीएम के संभावित आगमन को देखते हुए मुहब्बतपुर गांव को चमकाने में अधिकारी जुट गए हैं। गांव से अमृत सरोवर जाने वाली सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं गांव में साफ-सफाई का कार्य अनवरत चल रहा है। सठियांव विकास खंड क्षेत्र के मुहब्बतपुर गांव में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन और निरीक्षण को लेकर तैयारियां चल रही हैं। गांव में बना आदर्श अमृत सरोवर पहले से ही अपनी सुंदरता और बेहतर निर्माण के लिए चर्चा में है। इस सरोवर का निरीक्षण पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने किया था। अब मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए मुख्यालय से लेकर खंड विकास कार्यालय तक प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। यह भी पढ़ें- गुंदलीगढ़ा कच्ची नहर का टेंडर सातवीं बार निकला विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार गांव...