मुरादाबाद, मार्च 5 -- नगर के प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय अमान उल्ला खां की स्मृति में वेस्ट यूपी उद्योग व्यापार मंडल व लघु उद्योग व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर स्व. अमान उल्ला खां के सामाजिक योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। होली की चौपाई निकलने के उपरांत पूर्व पालिका उपाध्यक्ष किफायत उल्ला खान एवं शहनवाज की ओर से भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में व्यापार मंडल संरक्षक हाजी मुख्तार सैफी, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और गले मिलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. अमान उल्ला खां ने जीवनभर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.