पाकुड़, फरवरी 24 -- प्रखंड भर में मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने (रोजेदार ने) रोजे के छठे दिन की नमाज अता की तथा रोजा रखा। प्रखंड मुख्यालय स्थित जामे मस्जिद के इमाम अबुल बसर ने बताया कि रमजान का पर्व मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए पवित्र पर्व होता है। रमजान रहमत, इबादत और नेकी का मुकद्दस महीना होता है। माह-ए-रमजान में गरीबों की मदद जकात व फितरा के रुप में भी किया जाता है। जकात फर्ज है तो फितरा वाजिब है। इमाम अबुल बसर ने बताया कि सबसे पहले आसपास के लोगों का ख्याल रखें। अगर आपके समाज में कोई गरीब या जरुरतमंद है। तो सबसे पहले उसकी मदद करें। रोजा व नमाज के साथ आसपास के लोगों का ख्याल रखना भी सवाब है। एक माह तक चलने वाले इस पर्व को छोटे बच्चों सहित बड़े-बुजुर्गों ने भी किया है। इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने पूरे विधि-विधान के साथ नमाज पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.