शामली, जून 2 -- चौसाना। क्षेत्र के गांव जिजौला में स्थित जुमा मस्जिद में आयोजित मुस्लिम धर्मगुरुओं की बैठक में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया। इस दौरान शादियों में फिजूल खर्ची एवं दिखावा न करने साथ ही कब्रिस्तान में कब्रो पर तकिया बनाए जाने व शादियों में खड़े होकर खाना खाने पर पाबंदी लगाने का आह्वान किया गया। धर्मगुरुओ ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। चौसाना के जिजौला गांव मे जुमा मस्जिद पर मुस्लिम मौलानाओं ने मंगलवार को समाज के मौजिज लोगो की एक बैठक बुलाई,जिसमे सामाजिक दृष्टिकोण से सुधार के एजेंडे का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव मे कहा गया कि लडकों की शादियो मे होने वाले मंढे पर दावत को बन्द किया जाना चाहिए। ताकि मंहगाई जैसे माहोल में दिखावा प्रथा बंद हो सके। दूसरा खडे होकर खाना खाने का विरोध किया गया ,ज...