मेरठ, जून 13 -- नगर पंचायत लावड़ के मोहल्ला मोमिन अंसार में शनिवार को भाजपा नेताओं का स्वागत समारोह का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा नेताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सोम और विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी का मुस्लिम समाज के लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। समाजसेवी शहाबुद्दीन ने कार्यक्रम का संचालन किया। विशिष्ट अतिथि हरपाल सैनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक संगीत सोम को जिताकर तीसरी बार विधायक बनाएं और क्षेत्र में विकास कराएं। मुख्य अतिथि संगीत सोम ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी पर जमकर भडास निकालते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी मुस्लिमों को भाजपा का डर दिखाकर वोट हासिल कर लेती है, लेकिन मुस्लिमों के लिए काम नहीं करती। ...