कन्नौज, जून 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में इंसानियत की एक शानदार मिसाल देखने को मिली। जश्ने ईदे गदीर मौला अली की ताजपोशी और दीन मुकम्मल (धर्म के पूर्ण होने) की खुशी के पावन अवसर पर नगर के मुस्लिम युवाओं ने राहगीरों को ठंडा शरबत व पानी वितरित किया। शहर की कांशीराम कॉलोनी के सामने सुबह से शुरू हुआ यह शरबत वितरण कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। यहाँ से आने-जाने वाले यात्रियों और राहगीरों को युवाओं ने ठंडा शरबत पिलाया। तपती गर्मी में शरबत पीकर राहगीरों को काफी सुकून मिला और लोगों ने युवाओं के इस नेक काम की खूब सराहना की। इस सेवा कार्य को करने वाली टीम में जुबैर खान, अरबाज खान, मिस्त्री, तालिब, आशिफ, हाशिम और अरशद शामिल थे। युवाओं का कहना है कि इस मुबारक दिन पर प्यासे को पानी पिलाना बहुत बड़ी नेकी है। इस भीषण गर्मी में ...