सहारनपुर, फरवरी 7 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत में मुस्लिम समाज को बराबरी का पूरा हक प्राप्त है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 'मुसलमान इस देश में किराएदार नहीं, बल्कि बराबरी के हिस्सेदार हैं'। शनिवार को ग्राम चौबारा छुटमलपुर में निजी स्कूल के उद्घाटन अवसर पर डॉ. इन्द्रेश कुमार ने कहा कि शिक्षा के अभाव में कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता। देश की तरक्की के लिए सभी धर्मों के लोगों को आपसी विवाद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि भारत तभी मजबूत बनेगा, जब हर वर्ग देश की प्रगति में समान भागीदारी निभाएगा। कार्यक्रम में मौजूद लोकसभा सदस्य जगदंबिका पाल ने कहा कि कुछ लोग आज भी हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्...