कोलकाता, अप्रैल 10 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा मुस्लिम तुष्टीकरण के आरोप लगाती रही है। बंगाल की मुस्लिम बहुल सीटों पर टीएमसी का रिकॉर्ड भी रहा है कि वह बीते तीन चुनावों से लगातार यहां अव्वल रही है। यहां तक कि उस बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी जैसे नेता हार गए, जहां से वह लगातार जीतते रहे थे। यहां से टीएमसी के टिकट पर उतरे पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान जीते थे। माना गया था कि मुस्लिमों का समर्थन एकतरफा तौर पर टीएमसी को चला गया और कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं में से एक अधीर रंजन चौधरी हार गए। क्या इस बार भी वही स्थिति बनेगी कि मुस्लिम वोट एकतरफा तौर पर टीएमसी को पड़ेगा या कुछ बदलाव हो सकता है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि टीएमसी के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगने के कयास हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ ममता सरकार में ही ...