कानपुर, मई 16 -- कानपुर। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के उपाध्यक्ष इश्तियाक अहमद निजामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपा। कहा, यह स्थल हिंदू-मुस्लिम व अन्य धर्मों के बीच सद्भाव का केंद्र रहा है। यहां हर धर्म के लोग रोजगार के लिए वर्षों से दुकानें लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। यहां सद्भावना और रोजगार के लिए कोई छेड़छाड़ न की जाए। प्रतिनिधिमंडल में हाजी रिजवान अंसारी, कुमेल अंसारी, मोहम्मद अतीक आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...