नई दिल्ली, अगस्त 29 -- मुंबई के लालबाग-परेल इलाके में ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस के बाद 2 युवकों से कथित तौर पर जबरन 'जय श्री राम' के नारे लगवाने का वीडियो सामने आया है। इस मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पठान ने शनिवार को कहा कि वायरल वीडियो में कुछ लोग दो युवकों को कथित तौर पर रोककर 'जय श्री राम' के नारे लगाने के लिए मजबूर करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- प्लेन से उतरते रन-वे पर ही डिप्टी CM ने अमित शाह को बांधी राखी, देखते रहे सीएम वारिस पठान ने कहा कि AIMIM ने इस वीडियो को सामने लाकर मुंबई पु...