सहारनपुर, अप्रैल 14 -- सहारनपुर, संवाददाता। मुस्लिम युवती से शादी करने वाले युवक पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मातागढ़ निवासी सुमैला खान उर्फ मुस्कान सैनी ने बताया कि उसने वर्ष 2018 में वासु सैनी से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। पति के मकान के पास ही मुस्लिम समुदाय के लोगों का मकान है। आरोप है कि यह परिवार अक्सर उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाते हैं। यह भी पढ़ें- पांच लाख रुपया दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने में मामला दर्ज डर की वजह से वह दिल्ली रोड पर रहते हैं। सुमैला उर्फ मुस्कान ने बताया कि रविवार को आरोपी नुसरत अली ने घर म...