कानपुर, जून 19 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बाबूपुरवा निवासी युवती की मोबाइल पर एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक ने मुस्लिम होने के बावजूद खुद को हिन्दू बताकर नाम बदल दोस्ती की। खुद को एक नामचीन मिठाई की दुकान का मालिक बताया। पोल खुलने के बाद अब युवक युवती को लगातार परेशान कर रहा है। शिकायत पर बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। शिकायत सुनकर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने तत्काल बाबूपुरवा पुलिस को गिरफ्तारी का आदेश दिया। सर्किट हाउस में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता ने महिला जनसुनवाई का आयोजन किया। चौबेपुर के भट्ठा कोठी मौली निवासी जितेंद्र ने राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में रोते हुए अपना दर्द बयां किया। उनके मुताबिक बेटी को नर्सिंग होम में गलत इंजेक्शन लगाया गया। इसस...