मुस्लिम महिला के इंतकाल ने रोक दी रामलीला, गांव ने पेश की भाईचारे की मिसाल
बिजनौर, अक्टूबर 12 -- यूपी के बिजनौर से इंसानियत और भाईचारे की दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। जहां शनिवार रात एक मुस्लिम बुजुर्ग महिला के इंतकाल ने रामलीला रोक दी। कमेटी ने रामलीला को स्थगित कर दिया। वहीं, महिला की मौत के बाद से पूरे गांव में मातम छा गया। दरअसल, सभी उन्हें बुआ कहकर बुलाते थे। ये मामला धामपुर के मोहड़ा गांव का है। यहां रहने वाली 85 साल की गफूरन की शनिवार शाम तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर एक डॉक्टर के यहां गए। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। देर रात उनका इंतकाल हो गया। गफूरन गांव में सभी की चहेती थी और सभी उन्हें बुआ कहकर पुकारते थे। उनका शव घर पर पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। इसी रात आठ बजे गांव में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला का मंचन होना था। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.