नई दिल्ली, अगस्त 8 -- UP News: दिल्ली-दून हाईवे पर कांवड़ यात्रा में आपसी सौहार्द और आस्था की भी तस्वीरें सामने आ रही हैं। मुस्लिम महिलाएं अनीसा बानो और तमन्ना मलिक ने भी कांवड़ यात्रा निकाली है। दादरी बॉर्डर के रास्ते मेरठ की सीमा में प्रवेश करने पर उन्का दौराला क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। महिलाओं ने कहा कि हिंदू धर्म में किसी तरह की बंदिश और पाबंदी नहीं है। इस कांवड़ यात्रा के दौरान उन्हें हर कदम पर जो अपनापन और सम्मान मिला है, वह अतुलनीय है। मेरठ की सीमा में पहुंचने पर सकौती स्थित युवा बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष आदेश चौधरी के कार्यालय पर इन महिला कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आदेश चौधरी ने अनीसा बानो और तमन्ना मलिक को भगवान राम परिवार और वीर हनुमान की प्रतिमा भेंट की। नई दिल्ली की रहने वाली अनीसा बानो और संभल निव...