आजमगढ़, जुलाई 18 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र के खुटहना गांव में स्थित अल-फारूक पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा 6 ,7 एवं 8 की छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायी गेस्ट लेक्चरर, सशक्तिकरण, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्र निर्माण और मुस्लिम महिलाओं की गौरवशाली विरासत के तहत विस्तार से चर्चा की गई।

महिलाओं की शिक्षा और सम्मान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से आये मुख्य वक्ता डॉक्टर सादात सुहैल ने कहा कि इस्लाम ने महिलाओं को शिक्षा,सम्मान और नेतृत्व का उच्च स्थान प्रदान किया है। इतिहास में अनेक मुस्लिम महिलाओं ने शिक्षा,समाज सेवा, ज्ञान-विज्ञान और नेतृत्व के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज की मुस्लिम बेटियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने चरित्...