मुस्लिम महासंघ ने खेली फूलों की होली
रामपुर, मार्च 2 -- रामपुर अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के कार्यकर्ताओं ने गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए रविवार को आंबेडकर पार्क में फूलों की होली खेली। इस दौरान एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद पेश की। मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही सभी लोगों से भाईचारे के साथ एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होने की अपील की। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खां ने कहा कि होली रंगों व आपसी भाईचारे का त्योहार है। होले का त्यौहार अलग- अलग रंगो को एक कर देता है। रामपुर में हर साल इस पावन पर्व के अवसर पर्र हिंदू व मुसलमान फूलों की होली खेलकर अमन और भाईचारे का संदेश देते हैं। हमारे देश की संस्कृति भी यही है कि सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के खुशी और गम में बराबर शरीक होते रहे हैं। यह परंपरा वर्षों नहीं सदियों पुरानी है, जो सूफी संत शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.