उरई, मार्च 26 -- जालौन। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में निकले भव्य जुलूस में इस बार गंगा-जमुनी तहजीब की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे का ऐसा दृश्य लोगों के दिलों को छू गया, जब मुस्लिम समाज के लोगों ने आगे बढ़कर जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। जुलूस जब नगर के पानी की टंकी के पास पहुंचा, तभी मुस्लिम समाज के लोगों ने फूलों की वर्षा कर रामभक्तों का अभिनंदन किया। इसके साथ ही उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण भाईचारे, सौहार्द और आपसी सम्मान की भावना से सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने भी इस स्नेहपूर्ण स्वागत का अभिवादन किया और एकता का संदेश दिया। स्वागत करने वालों में मौलाना खालिद रहमानी, जाकिर सिद्दीकी, सादिक सिद्दीकी, इरफान खान, अबू हुरैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.